अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1अगस्त 2026
बलरामपुर जिले की सामरीपाठ पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक चर्चित मामले में,फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से, बाहर था और लगातार दबाव के बाद अंततः झारखंड से गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा गया।पुलिस के अनुसार यह मामला 4 जून 2026 का हैं। ग्राम जोगीबांध निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी,कि डुमरपाठ (बरगद पेड़) के पास तीन लोग 9 मवेशियों (गाय-बैल-बछड़ों) को बेरहमी से मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। ग्रामीणों के पहुंचने पर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने फरार आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन मियां (33 वर्ष), निवासी ओरसापाठ, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार (झारखंड) के रूप में की थी।
🟠पहले दो आरोपी गिरफ्तार, अब मुख्य आरोपी भी पहुंचा जेल
पुलिस ने मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद 5 जून 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी लगातार फरार था।पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते आरोपी ने 30 जुलाई 2026 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











