Nexis News

बलरामपुर-रामानुजगंज में पशुधन विकास विभाग को मिला नया नेतृत्व, डॉ. एस.एस. सेंगर बने प्रभारी उप संचालक

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1अगस्त 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पशुधन विकास विभाग में,प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया हैं। विभाग के प्रभारी उप संचालक डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय के 31 जुलाई 2026 को, सेवानिवृत्त होने के बाद शासन ने डॉ. एस.एस. सेंगर को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया हैं। उन्होंने 1 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभाल ली हैं।छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा 28 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था विभागीय कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई हैं।🟠वर्तमान दायित्वों के साथ संभालेंगे उप संचालक का प्रभार

शासन के आदेश के मुताबिक,पशु चिकित्सालय रामानुजगंज में पदस्थ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. एस.एस. सेंगर अपने वर्तमान पद की जिम्मेदारियों के साथ-साथ जिला उप संचालक,पशु चिकित्सा सेवाएं, बलरामपुर-रामानुजगंज का अतिरिक्त प्रभार भी आगामी आदेश तक संभालेंगे।

🟠पशुधन योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की रहेगी जिम्मेदारी

डॉ. सेंगर के पास अब जिले में संचालित पशुधन विकास योजनाओं, पशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियान, विभागीय कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी भी रहेगी। शासन का मानना हैं,कि इस व्यवस्था से विभागीय कार्यों और पशुपालकों को मिलने वाली सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा।

🟠सेवानिवृत्त डॉ. पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. एस.एस. सेंगर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं,लंबे समय तक विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर, उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।शासन के आदेश के अनुसार डॉ. एस.एस. सेंगर यह अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक संभालते रहेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!