अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शासकीय भूमि पर, अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की करीब एक एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।
🟠विद्यालय की भूमि को कराया गया कब्जामुक्त
प्रशासन को सूचना मिली थी,कि पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
🟠राजस्व और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद विद्यालय परिसर को पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित कर दिया गया, जिससे भविष्य में शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
🟠अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
🟠आमजन से सहयोग की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की हैं,कि वे शासकीय एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक भूमि के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने कहा,कि सरकारी भूमि आम जनता की संपत्ति हैं,और उसका संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।












