Nexis News

आयुष्मान महाअभियान में बलरामपुर का शानदार प्रदर्शन,दो दिनों में बने 4,681 कार्ड

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे,विशेष आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड महाअभियान में बलरामपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के नेतृत्व, प्रभावी रणनीति और सतत मॉनिटरिंग के चलते अभियान के पहले दो दिनों में जिले में 4,681 कार्ड बनाए गए।जिले में 5 से 7 अगस्त तक विशेष महाअभियान संचालित किया जा रहा हैं। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय निकायों तक लगाए गए विशेष शिविरों में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

अभियान के पहले ही दिन बलरामपुर ने पूरे प्रदेश में, सबसे अधिक आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन की सुनियोजित रणनीति, विभागीय समन्वय और मैदानी अमले की सक्रियता इस सफलता का प्रमुख कारण रही। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रही हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं,कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

पहले दो दिनों में जिले में 4,350 आयुष्मान कार्ड और 331 वय वंदन कार्ड बनाए गए। विकासखंडवार देखें तो वाड्रफनगर में सबसे अधिक 1,336, बलरामपुर में 1,282, कुसमी में 635, रामचंद्रपुर में 597, राजपुर में 466 और शंकरगढ़ में 365 कार्ड जारी किए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी पात्र राशन कार्डधारी परिवारों से अपील की हैं,कि वे विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदन कार्ड अवश्य बनवाएं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!