Nexis News

आईटीआई कुसमी में गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुसमी में सत्र 2026-27 के प्रशिक्षण कार्यों के सुचारू संचालन के, लिए गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नोडल अधिकारी, जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजपुर ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाए हैं।

एससीव्हीटी के अंतर्गत एक वर्षीय नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसाय स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) तथा एक वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय वेल्डर के लिए एक-एक स्वीकृत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पद के विरुद्ध गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी।इन पदों के लिए कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी, संविदा प्रशिक्षण अधिकारी एवं पूर्व से कार्यरत गेस्ट लेक्चरर को छोड़कर शेष रिक्त पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपना आवेदन 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से नोडल अधिकारी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर के पते पर भेज सकते हैं।आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, निर्धारित आवेदन प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, अनुभव, मानदेय और चयन प्रक्रिया की जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर से प्राप्त की जा सकती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!