Nexis News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष, तिरंगे के रंग में रंगेगा बलरामपुर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में 9 से 17 अगस्त तक,हर घर तिरंगा अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करना हैं।राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय कार्यालयों में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला और तिरंगा कॉन्सर्ट सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया जाएगा।इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय धरोहर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा ह्।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!