न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026
जशपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत,पंड्रापाठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। ग्राम गायबुडा के स्कूलपारा में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर हाथ भट्ठी से तैयार की गई 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की ₹900 नकद रकम भी जब्त की हैं। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।
🟠सावन पूजा ड्यूटी के दौरान मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को पंड्रापाठ पुलिस टीम सावन पूजा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम गायबुडा कैलाशगुफा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम गायबुडा स्कूलपारा निवासी मोहन रवि (26 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्ठी से कच्ची महुआ शराब तैयार कर रहा हैं।मुखबिर ने पुलिस को यह भी बताया,कि आरोपी शराब को बेचने के साथ लोगों को बैठाकर पिलाता हैं,और उसके घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई हैं।
🟠घर में दबिश देकर 160 लीटर शराब बरामद
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान अलग-अलग जरीकेनों में हाथ भट्ठी से तैयार की गई कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
🟠पुलिस के मुताबिक बरामद शराब इस प्रकार थी
🔸️35 लीटर क्षमता वाले 3 जरीकेन में 30-30 लीटर — 90 लीटर
🔸️20 लीटर क्षमता वाले 1 जरीकेन में — 20 लीटर
🔸️55 लीटर क्षमता वाले 1 जरीकेन में — 50 लीटर
🔸️कुल कच्ची महुआ शराब — 160 लीटर
🔸️अनुमानित कीमत — ₹24,000
🔸️शराब बिक्री की रकम — ₹900
🟠वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बिक्री करने से, संबंधित वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब और बिक्री की रकम को विधिवत जब्त कर लिया।
🟠आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
अवैध शराब रखने और बिक्री करने का अपराध पाए जाने पर आरोपी मोहन रवि पिता स्वर्गीय टिभुल रवि, उम्र 26 वर्ष, निवासी गायबुडा स्कूलपारा, चौकी पंड्रापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
🟠पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंड्रापाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, पीएसआई माधुरी वर्मा, आरक्षक कुंदन नायक एवं महिला आरक्षक पूना मनी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी हैं।












