न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026
जशपुर जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा स्थित रथ मेले में जुआ खेलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके पर संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों से कुल 77 हजार 240 रुपये नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा खुड़खुड़िया पट्टी, 6 नग प्लास्टिक की गोटी, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई और पेट्रोमैक्स गैस लैंप समेत जुआ खेलने-खेलाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में पत्थलगांव पुलिस को 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा के रथ मेले में खुड़खुड़िया पट्टी और गोटी के जरिए रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलाया जा रहा हैं।
🟠सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी
मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद,थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि लखेश कुमार साहू एवं पुलिस टीम तत्काल रथ मेले में पहुंची। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।पुलिस टीम ने देखा,कि सार्वजनिक स्थान पर सीसी रोड में पेट्रोमैक्स की रोशनी के बीच दो अलग-अलग जुआ फड़ लगाए गए थे। यहां खुड़खुड़िया पट्टी और गोटी के माध्यम से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगवाकर जुआ खेलाया जा रहा था।पुलिस को देखते ही जुआ खेलने वाले कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि जुआ खेलाने वाले 7 आरोपियों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
🟠दो फड़ों से मिले ₹77,240
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पहले जुआ फड़ की तलाशी ली। यहां निराकार खुटिया, विजय भगत, अगस्तु भगत और नितेश किण्डो के फड़ एवं कब्जे से 42,810 रुपये नगद बरामद हुए।वहीं दूसरे जुआ फड़ से दिलीप खलखो, अकबर किण्डो और रंजीत किण्डो के कब्जे से 34,430 रुपये नगद बरामद किए गए।इस तरह दोनों जुआ फड़ों से पुलिस ने कुल 77,240 रुपये नगद जब्त किए।इसके साथ ही मौके से खुड़खुड़िया पट्टी, 6 नग प्लास्टिक की गोटी, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई और करीब 3 लीटर क्षमता का लाल रंग का पेट्रोमैक्स गैस लैंप सहित अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई।
🟠दो अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की। थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 168/2026 एवं 169/2026 दर्ज कर धारा 3(2), 4 एवं 6 के तहत विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर सभी 7 आरोपियों को 9 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️निराकार खुटिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी लुड़ेग तेन्दुपारा, थाना पत्थलगांव।
🔸️विजय भगत, उम्र 44 वर्ष, निवासी लुड़ेग (पण्डरीबहला), थाना पत्थलगांव।
🔸️अगस्तु भगत, उम्र 45 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
🔸️नितेश किण्डो, उम्र 34 वर्ष, निवासी घरजियाबथान (झगरापारा), थाना पत्थलगांव।
🔸️दिलीप खलखो, उम्र 30 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
🔸️अकबर किण्डो, उम्र 43 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
🔸️रंजीत किण्डो, उम्र 36 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
🟠जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, सउनि लखेश कुमार साहू सहित थाना पत्थलगांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया,कि पत्थलगांव क्षेत्र के रथ मेले में खुड़खुड़िया के माध्यम से जुआ खिलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। उन्होंने कहा,कि पुलिस जिले में जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं, और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।










