Nexis News

भाजपा मंडल चांदो की बैठक संपन्न,हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनी बूथवार रणनीति

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल चांदो की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से, पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मंडल प्रभारी अजय गुप्ता, सह प्रभारी दिलीप सोनी, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह एवं भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रत्येक बूथ पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बूथवार कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ने, घर-घर तिरंगा पहुंचाने तथा नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।पदाधिकारियों ने कहा,कि हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान हैं।

कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इसे प्रत्येक बूथ और हर परिवार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई। भाजपा मंडल चांदो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!