Nexis News

स्वतंत्रता दिवस पर बलरामपुर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ध्वजारोहण

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में,आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद माननीय चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने, स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के संबंध में आदेश जारी कर दिया हैं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। ध्वजारोहण के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!