Nexis News

रोजगार मेले में निजी संस्थानों से सहभागिता की अपील, स्थानीय युवाओं को दें रोजगार का अवसर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026

जिले के शिक्षित एवं कुशल युवाओं को निजी क्षेत्र में, अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से,जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बलरामपुर द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में जिले के निजी संस्थानों, कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शोरूम, निजी चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों और बड़े रिटेल प्रतिष्ठानों से आगामी रोजगार मेलों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई हैं।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया,कि जिन संस्थानों में विभिन्न पदों पर योग्य और दक्ष कर्मचारियों की आवश्यकता हैं,वे रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का चयन कर सकते हैं।

संस्थानों को रोजगार मेले में स्टॉल उपलब्ध कराने, अभ्यर्थियों का विवरण उपलब्ध कराने और चयन प्रक्रिया आयोजित करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।इच्छुक नियोजक किसी भी कार्यदिवस में जिला रोजगार कार्यालय, बलरामपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान अपनी रिक्तियों की जानकारी employmentbalrampur@gmail.com पर ई-मेल या मोबाइल नंबर 9685672368 पर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

रिक्तियों की जानकारी में पदनाम, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और रिक्त पदों की संख्या स्पष्ट रूप से देना आवश्यक होगा, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित रोजगार अवसरों से जोड़ा जा सके।जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी निजी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से रोजगार मेले में सहभागी बनने की अपील की हैं। उन्होंने कहा,कि निजी संस्थानों की भागीदारी से स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और जिले में रोजगार सृजन के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!