Nexis News

स्लोगन, निबंध और चित्रकला के जरिए विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से, छात्रावासों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे,अभियान के तहत विद्यार्थियों ने स्लोगन, निबंध, चित्रकला एवं निबंध वाचन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास चलगली सहित,जिले के विभिन्न छात्रावासों में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।चित्रों और स्लोगन के जरिए विद्यार्थियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं संबंधितों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

🟠फिल्म और चित्रों के माध्यम से समझाया नशे का दुष्प्रभाव

अभियान के तहत विद्यार्थियों को चलचित्रों एवं दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे की लत से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया,कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार की खुशहाली और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर असर डाल सकता हैं।विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के फायदे बताते हुए,स्वस्थ शरीर, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और पारिवारिक खुशहाली के महत्व को भी समझाया गया।नशामुक्ति अभियान के माध्यम से जिले के छात्रावासों में विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह संदेश दे रही हैं,कि नशामुक्त समाज के निर्माण की मजबूत शुरुआत जागरूक और जिम्मेदार युवा पीढ़ी से ही संभव हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!