Nexis News

रायपुर में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी रायपुर में सोमवार को,देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली,भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,हाथ में तिरंगा थामकर स्वयं यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान पूरा शहर भारत माता के जयघोष, देशभक्ति के गीतों और लहराते तिरंगों से सराबोर नजर आया।यात्रा में युवा, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, पूर्व सैनिक, स्कूली विद्यार्थी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हाथों में थामा गया करीब एक किलोमीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।🟠‘तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता हैं’

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि तिरंगा देश की आन, बान और शान हैं। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदानों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परंपराओं के बावजूद तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, कि तिरंगा स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का साक्षी हैं। यह प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की भी याद दिलाता हैं।

🟠‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के इस उत्सव को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।🟠छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों को किया याद

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान का स्मरण करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह और बस्तर के जननायक गुण्डाधुर की शौर्यगाथा को याद किया। उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ की धरती ने देश की आजादी और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनेक वीर सपूत दिए हैं।उन्होंने कहा,कि इन महानायकों के संघर्ष और बलिदान की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी हैं। इससे युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सेवा और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना मजबूत होगी।

🟠बदलते बस्तर में शांति और विकास के साथ लहराएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री ने कहा,कि बस्तर हिंसा और भय के लंबे दौर को पीछे छोड़कर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा,कि सुरक्षा बलों के साहस, सरकार की इच्छाशक्ति और क्षेत्रवासियों के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंची हैं।उन्होंने कहा,कि अब बस्तर की पहचान हिंसा से नहीं, बल्कि शांति, विकास, विश्वास और नई संभावनाओं से बन रही हैं। इस वर्ष बस्तर में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा और तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।🟠पुष्पवर्षा और जयघोष से हुआ यात्रा का स्वागत

तिरंगा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने, पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लोग घरों और प्रतिष्ठानों से तिरंगा लहराते नजर आए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक सड़क पर दूर-दूर तक तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दिए। हजारों नागरिकों की मौजूदगी में रायपुर ने एकजुट होकर ‘भारत एक हैं, भारत श्रेष्ठ हैं और राष्ट्र सर्वोपरि हैं’ का संदेश दिया।

🟠उप मुख्यमंत्रियों ने भी किया राष्ट्रभक्ति का आह्वान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों के त्याग एवं बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा,कि बड़ी संख्या में युवाओं का तिरंगा यात्रा में शामिल होना नई पीढ़ी के मजबूत राष्ट्रप्रेम को दर्शाता हैं।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति बताते हुए कहा,कि तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की।🟠बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!