Nexis News

‘तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’,राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर जिले के, तिल्दा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की महत्ता और देश के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने नागरिकों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने की अपील की।🟠तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, कि तिरंगे का हरा रंग शांति, खुशहाली और समृद्धि का संदेश देता हैं,जबकि इसके मध्य स्थित अशोक चक्र निरंतर आगे बढ़ने और प्रगति के पथ पर चलते रहने की प्रेरणा देता हैं।उन्होंने कहा,कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लाखों वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व हैं।

🟠स्वाभिमान से फहराएं तिरंगा, बनाए रखें गरिमा

मंत्री वर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में पूरे स्वाभिमान और सम्मान के साथ तिरंगा जरूर फहराएं। उन्होंने कहा,कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव समाप्त होने के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान हर हाल में बनाए रखा जाना चाहिए।उन्होंने नागरिकों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि तिरंगा सड़क, गली या किसी अन्य अनुचित स्थान पर गिरा हुआ न मिले। उन्होंने कहा,कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक हैं।

🟠2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प

राजस्व मंत्री ने कहा,कि भारत को वर्ष 2047 तक सशक्त, समर्थ और विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए सभी को अपनी क्षमता और जिम्मेदारी के अनुसार योगदान देना चाहिए।उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

🟠देशभक्ति के नारों के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, उपाध्यक्ष पलक सुखमणि, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।देशभक्ति के नारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!