Nexis News

स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान वे प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए,सरकार की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे।

🟠रायपुर में मुख्यमंत्री, राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा, अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे ध्वजारोहण के साथ परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

🟠इन जिलों में मंत्री संभालेंगे समारोह की जिम्मेदारी

सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे।इसी क्रम में रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

🟠सांसदों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में, संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।इसके अलावा गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

🟠विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में, मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

🟠स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगा देशभक्ति का उत्साह

जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोहों में ध्वजारोहण, परेड की सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!