Nexis News

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में,‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

🟠तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक हैं। तिरंगे को देखते ही हर भारतीय का मन गर्व और राष्ट्रप्रेम से भर उठता हैं। यह देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने वाला राष्ट्रीय गौरव हैं।उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज व्यापक जनभागीदारी का रूप ले चुका हैं। गांव से शहर तक घर-घर लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के समर्पण को दर्शाता हैं।

🟠स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा,कि तिरंगे को नमन करते हुए उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए,जिनके संघर्ष और बलिदान से देश को आजादी मिली।उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा,कि प्रदेश की धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान जनजातीय नायक ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और संघर्ष हमारी गौरवशाली विरासत है।

🟠नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ रहा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा,कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा हैं। जब बच्चे और युवा अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं, तो उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना और मजबूत होती हैं।

🟠2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे पूर्वजों के असंख्य बलिदानों से मिली हैं। अब इस स्वतंत्रता को सशक्त और सार्थक बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी हैं। देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा,कि तिरंगे की छांव में सभी भारतीय एक हैं और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी राष्ट्रीय चेतना को और मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने और एकजुट, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!