संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15अगस्त2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित, मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकरे के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। सादगी, अनुशासन, निष्ठा और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की प्रमुख पहचान थी। उन्होंने अपने आचरण और कार्यशैली से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए।
🟠संगठन निर्माण और जनसेवा को दी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा,कि कुशाभाऊ ठाकरे ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली और विचार आज भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।उन्होंने कहा,कि कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को याद करने का अवसर हैं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
🟠विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,प्रदेशवासियों से उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि इन मूल्यों के साथ कार्य करते हुए विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।












