अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15अगस्त2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाड्रफनगर विकासखंड मुख्यालय स्थित,पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,कि देश की आजादी अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम हैं। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
🟠विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम अपनाने की अपील
विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की नींव हैं,और विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर देश निर्माण में योगदान देना चाहिए।
🟠देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य और विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं।छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को याद किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया और पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।












