साइबर जागृति अभियान : 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और नागरिकों को किया जागरूक, OTP-QR Code फ्रॉड से बचने की दी जानकारी

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19अगस्त2026

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत,सरगुजा जिले में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों,शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।डीआईजी/एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं साइबर सेल के नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के नेतृत्व में जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत साईं बाबा स्कूल अंबिकापुर, लटोरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर, धौरपुर बस स्टैंड, ग्राम वंदना और स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल गांधीनगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।🟠OTP, UPI और QR Code फ्रॉड से बचने की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने OTP, UPI और QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय समझाए।पुलिस ने लोगों से अपील की,कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान APK फाइल डाउनलोड करने से बचें। किसी के कहने पर QR Code स्कैन करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें।🟠साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

कार्यक्रम में साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने की जानकारी भी दी गई। छात्र-छात्राओं और नागरिकों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।पुलिस ने बताया,कि साइबर ठगी होने के बाद जितनी जल्दी शिकायत दर्ज कराई जाती हैं,ठगी गई रकम को रोकने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती हैं।🟠“जागरूकता की एक Selfie” से बढ़ाया साइबर सुरक्षा का संदेश

अभियान के तहत “जागरूकता की एक Selfie” पहल के माध्यम से भी लोगों को साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने जागरूकता QR Code के साथ सेल्फी ली और साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने साइबर अपराधों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस एवं साइबर जागरूकता टीम ने समाधान किया। उपस्थित लोगों ने स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। साइबर जागरूकता कार्यक्रम में अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता और राजकुमार सहित साइबर वॉलंटियर टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं,कि ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमेशा सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें