शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19अगस्त2026

सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर,युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं।

🟠शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में शादी से किया इनकार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना गांधीनगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया,कि वर्ष 2016 से 15 अगस्त 2026 के बीच उसकी जान-पहचान के युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया।पीड़िता की शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 516/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

🟠पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर की पूछताछ

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

🟠महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे,प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारती मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला आरक्षक सरस्वती, आरक्षक राहुल सिंह और रमन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें