न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,20अगस्त2026
जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,करीब 44 लाख रुपये कीमत का 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया हैं। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त की रात थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से, सूचना मिली,कि एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक CG 16 CN 7570 में अवैध गांजा परसाकेते की ओर से बचरापोड़ी,जिला कोरिया की तरफ ले जाया जा रहा हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रघुनाथपुर चौक के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर बोलेरो चालक वाहन लेकर बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन चालक को ब्रम्हपुर में पकड़ लिया।
🟠वाहन छोड़कर बाइक से भागने की कर रहा था कोशिश
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उमरे आजम उर्फ नान्हू खान, पिता स्व. अयुब खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी (बचरा), थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया बताया।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस से बचने के लिए,उसने बोलेरो को अस्पताल परिसर में छिपा दिया था और वाहन छोड़कर बाइक से लिफ्ट लेकर भागने की कोशिश कर रहा था।
🟠निशानदेही पर 88 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
पुलिस आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर 88 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई हैं।पुलिस ने गांजा और उसके परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी), 20(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
🟠कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, सुप्रियन टोप्पो, पीएसआई पुलेश्वर ध्रुव, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, प्रमोद लकड़ा,आरक्षक सत्यम सिंह, हरिशचंद दास, दीपक यादव, बृजेश काशी और संतोष ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही।
🟠नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा,कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा,कि नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता,बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होता हैं।उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आमजन से सहयोग की अपील की हैं।












