न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,12सितंबर2026
राउरकेला के सेक्टर-7 थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में, पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर कथित रूप से, सामूहिक हमला किए जाने का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं,कि कुछ लोग युवक के घर में घुस गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
🟠पुराने विवाद को लेकर हमले का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा हैं। आरोप हैं,कि कुछ लोग अचानक युवक के घर में पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक हमलावर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से युवक पर वार कर दिया,जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
🟠तनाव के बाद पुलिस बल तैनात
घटना के बाद झुग्गी बस्ती क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया हैं। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही हैं,और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। फिलहाल हमले में शामिल आरोपितों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हैं।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।












