अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13सितंबर2026
शासकीय महाविद्यालय की छात्रा कुमारी संगीता प्रजापति ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा,कि जीवन में सफलता हासिल करने के साथ-साथ समाज के प्रति सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना रखना भी बेहद जरूरी हैं।कुमारी संगीता ने कहा,कि सेवा संकल्प अभियान समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनहित के कार्यों में योगदान देने का अवसर प्रदान करता हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच का उपयोग समाजहित के कार्यों में करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा,कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होकर युवा न केवल सेवा की भावना को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से समाज और जिले के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं।कुमारी संगीता ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा,कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।












