न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026
श्री रामलला तीर्थ दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत, सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से,श्री काशी और श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे रवाना हुई, विशेष ट्रेन को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काशी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ देश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगी।
🟠मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं का काशी और अयोध्या धाम के लिए रवाना होना प्रसन्नता का विषय हैं। उन्होंने कहा,कि श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ और श्री रामलला के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार का प्रयास हैं,कि प्रदेशवासियों को अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के अधिक अवसर मिलें।
🟠अम्बिकापुर स्टेशन पर दिखा उत्साह
ट्रेन की रवानगी के दौरान अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। परिजन और परिचित उन्हें विदाई देने स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के रवाना होते ही स्टेशन परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बन गया।
🟠भोजन, आवास और चिकित्सा की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रा के दौरान भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई हैं। आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की टीम यात्रा प्रबंधन में समन्वय के साथ काम कर रही हैं।
🟠62 ट्रेनों से 52 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या
श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब तक 62 ट्रेनों के माध्यम से 52 हजार से अधिक तीर्थयात्री योजना का लाभ लेकर श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अम्बिकापुर से रवाना हुई यह ट्रेन इसी क्रम में सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को काशी और अयोध्या धाम की यात्रा करा रही हैं।यात्रा पर रवाना श्रद्धालुओं ने भी खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा,कि बाबा विश्वनाथ और श्री रामलला के दर्शन उनके लिए भावनात्मक और यादगार अनुभव होगा।सरगुजा से शुरू हुई यह तीर्थयात्रा आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर लेकर आगे बढ़ी हैं। भारत गौरव ट्रेन 19 सितंबर को वापस लौटेगी।












