आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर,आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इस दौरान जिलेभर में करीब 10 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे।जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में यहां 1 लाख 25 हजार आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे।🟠धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी रोशन होंगे हजारों दीये

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1,100, ताला में 1,100 और मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।इसके साथ ही जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप जलाए जाएंगे। इन गांवों के अलावा जिले के प्रत्येक गांव में 100 से अधिक आशीर्वाद के दीये जलाने की व्यवस्था की गई हैं।

🟠44 ग्राम पंचायतों में हर घर होगा रोशन

बिल्हा विकासखंड की चयनित ग्राम पंचायतों बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी और देवकिरारी में हर घर में दीप जलाए जाएंगे।इसी तरह कोटा विकासखंड के नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार और अमने में भी शत-प्रतिशत घर दीपों से रोशन होंगे।मस्तुरी विकासखंड के दर्रीघाट, सीपत, परसदावेद, बेलटुकरी, बिटकुला, खम्हरिया, गतौरा, पंधी, जोंधरा और गोपालपुर तथा तखतपुर विकासखंड के लोखंडी, बोड़सरा, बिनौरी, खपरी, घुटकू, अमसेना, खरकेना, कोड़ापुरी, विजयपुर, गनियारी, छतौना और खजुरीनवागांव में भी प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

🟠सरकारी भवनों से लेकर जल संरचनाओं तक दीपों से होगी रोशनी

शाम 7 बजे जिले के शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे।महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां विभिन्न स्थानों पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों में सहयोग करेंगी। वहीं जल जन सेवा संकल्प के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट और नहर शीर्षों पर भी आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इससे 17 सितंबर की शाम बिलासपुर जिले में एक साथ दीपों की रोशनी नजर आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें