बलरामपुर में सेवा का संदेश, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान,कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बांटे प्रशस्ति पत्र

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिला चिकित्सालय बलरामपुर में ‘रक्तदान महादान’ अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए और रक्तदाताओं से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने।मंत्री नेताम ने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी सहित सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदान जैसे मानवीय कार्य में भागीदारी के लिए सभी का आभार जताया। रेड क्रॉस सोसायटी और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान किया।🟠‘रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा’

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा हैं। उन्होंने कहा,कि सेवा भावना से प्रेरित होकर देशभर में जनकल्याण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।मंत्री ने कहा,कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक हैं। किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन को बचाने में मदद कर सकता हैं,और उसके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता हैं।🟠स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान पर जोर

मंत्री नेताम ने मितानिन दीदियों और महिलाओं से भी समय-समय पर रक्तदान करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं में एनीमिया की समस्या को देखते हुए, रक्तदान से पहले स्वास्थ्य जांच को जरूरी बताया।उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए,कि स्वास्थ्य जांच में रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए जाने वाले व्यक्तियों से ही रक्तदान कराया जाए, ताकि रक्तदाता की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे।

🟠जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, सीएमएचओ विजय सिंह, अन्य अधिकारी, मितानिन और एएनएम भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर ने नागरिकों को जरूरतमंदों की मदद और मानवता की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें