85 हजार दीयों से जगमगा उठा शंकरगढ़, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखी जनभागीदारी

न्यूज डेस्क,शंकरगढ़,छत्तीसगढ़,18सितंबर2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत शंकरगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। विकासखंड स्तरीय मुख्य आयोजन काका लरंगसाय स्टेडियम, शंकरगढ़ में हुआ,जहां सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए।स्टेडियम में 532 लोगों की सहभागिता से 5 हजार दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा स्टेडियम परिसर जगमगा उठा और आयोजन ने उत्सवी माहौल का रूप ले लिया।🟠60 ग्राम पंचायतों से लेकर घर-घर तक जले दीप

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जनपद क्षेत्र की सभी 60 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, अटल चौकों, महतारी सदन, अमृत सरोवरों, धान खरीदी केंद्रों, बैंकों और निजी आवासों में भी दीप प्रज्वलित किए गए।धार्मिक न्यास और पुरातात्विक महत्व के स्थल सांवत सरना और शिव मंदिर हर्राटोली भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।प्रशासन के अनुसार, जनपद क्षेत्र में 22 प्रकार के स्थानों पर 30,154 जगहों में कुल 85,080 दीये प्रज्वलित किए गए। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों सहित 99,898 लोगों ने सहभागिता की।🟠लखपति दीदियों और पीएम आवास हितग्राहियों की भी बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में लखपति दीदियों की भी बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने 6 हजार स्थानों पर 13,800 दीये जलाए, जिसमें करीब 18 हजार लोगों ने सहभागिता की।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 5,305 हितग्राही परिवारों ने 10,610 दीप प्रज्वलित किए। क्षेत्र के 264 विद्यालयों में 12,350 और 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6,475 दीये जलाए गए।इसके अलावा 17,695 परिवारों ने अपने घरों में 12,180 दीप जलाकर अभियान में भागीदारी निभाई। तालाबों, कुओं, मंदिरों, गणेश पंडालों, उचित मूल्य दुकानों और छात्रावास-आश्रमों में भी दीप सजाए गए।शंकरगढ़ जनपद क्षेत्र में हजारों स्थानों पर एक साथ जले दीपों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी वाले आयोजन का रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें