रसूलपुर हत्याकांड में चौथा आरोपी पलामू से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

रसूलपुर में हुए वसीरुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड में सरगुजा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने मामले में शामिल चौथे आरोपी अवकाश साव उर्फ आकाश गुप्ता (25) को पलामू, झारखंड से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक नया चाकू, छह जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया हैं।पुलिस के अनुसार, मामले में पूर्व में तीन आरोपियों मो. नाजिम शबा, कंचन कुमार और नेजारुद्दीन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।

🟠किराए का मकान देखने के बहाने पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:15 बजे रसूलपुर, अंबिकापुर में तीन व्यक्ति किराए का मकान देखने के बहाने प्रार्थिया सादिया शारीन सिद्दीकी के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रार्थिया के पिता वसीरुद्दीन सिद्दीकी से मकान के संबंध में बातचीत की।पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपियों ने मिलकर वसीरुद्दीन सिद्दीकी पर चाकू से गंभीर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वसीरुद्दीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया था,कि उसका पति मो. नाजिम शबा के साथ तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा हैं,और पूर्व में पति द्वारा केस वापस नहीं लेने पर उसे और उसके मायके के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 647/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक तौर पर BNS की धारा 109(1), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान BNS की धारा 103(1), 61(2) और 238 भी जोड़ी गईं।

🟠पलामू से पकड़ा गया चौथा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए,DIG एवं SSP सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में,पुलिस टीमों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।जिले के सीमावर्ती मार्गों पर चेकिंग और तलाशी अभियान के बीच पुलिस को आरोपी अवकाश साव उर्फ आकाश गुप्ता, निवासी ग्राम खुटार खुर्द, थाना चैनपुर, जिला पलामू, झारखंड के संबंध में जानकारी मिली।पुलिस टीम ने उसे उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

🟠पिस्टल, चाकू और 6 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में, प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, एक नया चाकू, छह जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं।आरोपी ने घटना के दौरान पहने कपड़ों को रास्ते में फेंकने की जानकारी पुलिस को दी, हालांकि कपड़े कहां फेंके गए, इसकी स्पष्ट जानकारी उसके द्वारा नहीं दी गई हैं। मामले में आगे की विवेचना जारी हैं।पुलिस ने बताया,कि प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

🟠पुलिस और साइबर सेल की टीम रही सक्रिय

पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय, देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, सतीश सिंह, सियाराम मरावी, सदरक लकड़ा सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा के साथ प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, विकास सिन्हा तथा आरक्षक जितेश साहू, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अमन पुरी और राहुल केरकेट्टा ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें