अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रही ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के माध्यम से गांव-गांव तक सेवा,जनकल्याण और सामाजिक बदलाव का संदेश पहुंचाया जा रहा हैं। इसी क्रम में विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम बचवार में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए, ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।भारत पेट्रोलियम पंप परिसर के पास, अरुण प्रताप सिंह देव शासकीय महाविद्यालय शंकरगढ़ और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहज एवं जीवंत अभिनय के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने,पर्यावरण संरक्षण,प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने और शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया।
🟠राहगीरों और ग्रामीणों ने रुककर देखा नाटक
नाटक में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े प्रसंगों और सरल संवादों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के प्रभावी अभिनय ने राहगीरों और ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने रुककर नुक्कड़ नाटक देखा और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
🟠ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा जनजागरूकता अभियान
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने सेवा संकल्प अभियान की अवधि के दौरान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं।












