झारखंड बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे 4 भैंस,कुसमी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

न्यूज डेस्क,कुसमी,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के एक मामले में,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, चार भैंसों को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए,झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को लावा नदी के पास पकड़ लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर की रात करीब 3 बजे प्रार्थी नानकचंद राम भगत को सूचना मिली।

कुसमी-जशपुर मार्ग पर कुछ लोग चार भैंसों को डंडे से मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रार्थी और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया।ग्राम लवकशपुर और भवानीपुर के बीच लावा नदी के पास ग्रामीणों ने संदिग्धों को रोक लिया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम अशोक उर्फ अकबर, निवासी बहेरना, थाना आस्ता, जिला जशपुर और राजदीप, निवासी खम्हली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। वहीं, तीसरा व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा।

🟠चारों भैंसों को सुरक्षित कराया गया

मौके से बरामद चारों भैंसों को सुरक्षित रूप से ग्राम भवानीपुर में रखा गया हैं। मामले में कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 83/2026 दर्ज कर धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं। फरार तीसरे आरोपी की तलाश और मामले की आगे की विवेचना जारी हैं।

🟠पुलिस की कार्रवाई से तस्करी के प्रयास का खुलासा

रात के समय चार भैंसों को दूसरे राज्य की ओर ले जाने के मामले में ग्रामीणों की सतर्कता से कार्रवाई संभव हुई। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ यह भी जांच कर रही हैं,कि पशुओं को कहां ले जाया जा रहा था और इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल हैं,या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें