जंगल में गौवंश वध का मामला उजागर, विजयनगर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की विजयनगर चौकी पुलिस ने ग्राम लावा के जंगल में गौवंश वध के मामले का खुलासा करते हुए,छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, जंगल में हड्डियां और जमीन पर खून के निशान मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया हैं।

पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को विजयनगर क्षेत्र में ग्रामीणों ने ग्राम लावा के जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखीं और गौवंश वध की आशंका जताते हुए,पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल में खोजबीन की।जांच के दौरान जंगल में हड्डियां और जमीन पर बिखरे खून के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना में शामिल संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटानी शुरू की।

🟠पूछताछ में सामने आई वध की बात

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुछ ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गवाहों के साथ संदिग्धों के घर पहुंचकर पूछताछ की।पुलिस का कहना हैं,कि पूछताछ में आरोपियों ने एक परिचित व्यक्ति से 700 रुपये में बैल खरीदने और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका वध करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान आरोपियों के घर से मांस के टुकड़े, पूंछ और शरीर के अन्य हिस्से बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी हैं।

🟠6 आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने दयाशंकर मुरूम (31), हरवान चरगट (42), रामाशंकर पल्हे (41), अनिमेश केरकेट्टा (22), मार्शेल एक्का (25) और रामसाय मुरूम (45) सभी निवासी ग्राम लावा,चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत बीएनएस की धारा 325, 238, 3(5),छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) के तहत कार्रवाई की हैं।पुलिस के अनुसार, विवेचना पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी को जिला जेल रामानुजगंज में निरुद्ध किया गया हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और अग्रिम विवेचना जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें