अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर,अब मौके पर ही ऑनलाइन ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिले के सभी थाना एवं चौकियों में ई-चालान व्यवस्था लागू कर दी हैं। इससे चालानी कार्रवाई को तेज, पारदर्शी और कैशलेस बनाने में मदद मिलेगी।पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर डिजिटल ऑनलाइन चालान व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए जिले में,यह व्यवस्था शुरू की गई हैं। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर,जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित संबंधित अधिकारियों की ई-चालान आईडी तैयार की गई हैं।
🟠मौके पर ही होगी ऑनलाइन कार्रवाई
अब अधिकृत डिवाइस के माध्यम से पुलिस अधिकारी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले,वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही ई-चालान जारी कर सकेंगे। इससे कार्रवाई के लिए अलग से कागजी प्रक्रिया और नकद लेन-देन पर निर्भरता कम होगी।ई-चालान जारी होने के बाद वाहन चालक या वाहन स्वामी परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन चालान की राशि का भुगतान कर सकेंगे। इससे चालानी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कैशलेस भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।
🟠इन मामलों में होगी कार्रवाई
ई-चालान व्यवस्था के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से—
🔸️बिना हेलमेट वाहन चलाना
🔸️बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना
🔸️शराब के नशे में वाहन चलाना अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल हैं।
यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने बताया,कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी थाना-चौकी प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों की ई-चालान आईडी तैयार कर दी गई हैं। अधिकृत डिवाइस से अधिकारी मौके पर ही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई कर सकेंगे।पुलिस के अनुसार,ई-चालान व्यवस्था का उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना हैं। डिजिटल व्यवस्था से चालानी कार्रवाई अधिक त्वरित, पारदर्शी और कैशलेस होगी।












