अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ की शुरुआत की गई हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को 80 क्लस्टर में बांटा गया हैं। यह अभियान 6 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी भनौरा के भूईयांपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और आदर्श आंगनबाड़ी स्कूलपारा पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनके साथ समय बिताया और उन्हें खिलौने व फल वितरित किए।
🟠कलेक्टर को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
कलेक्टर को अपने बीच पाकर आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों की बातें सुनीं और उनका उत्साहवर्धन किया। खिलौने मिलने के बाद बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे परिसर को खुशनुमा बना दिया।इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के साथ सहजता से समय बिताया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम ने प्रशासन और समुदाय के बीच सेवा एवं संवेदना पर आधारित जुड़ाव का संदेश दिया।
🟠‘किसी बच्चे की मुस्कान का कारण बनें’
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिलेवासियों से ‘आंगन मिलन सेवा’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा,कि किसी बच्चे की एक मुस्कान का कारण बनना सबसे बड़ी सेवा हैं।उन्होंने नागरिकों से अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर उन्हें सशक्त बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया,ताकि बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा सके।
🟠जनभागीदारी से मजबूत होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय की साझा जिम्मेदारी के रूप में विकसित करना हैं। जनभागीदारी के माध्यम से इन केंद्रों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और बच्चों के सुरक्षित एवं स्नेहिल विकास का मजबूत माध्यम बनाने पर जोर दिया जा रहा हैं।अभियान के जरिए समाज के लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों, से जोड़कर बच्चों के लिए खुशहाल और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में पहल की जा रही हैं।












