संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25सितंबर2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026,बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी।मंत्रिपरिषद की यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना हैं।बैठक को लेकर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर राज्य की आगामी प्रशासनिक एवं नीतिगत दिशा को लेकर नजर रहेगी।












