न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,1अक्टूबर2026
सूरजपुर जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच चंदौरा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया हैं। घाटपेण्डारी घाट में पलटे 12 चक्का ट्रक से पुलिस ने 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई हैं। तस्करों ने गांजे को प्लास्टिक दाना की बोरियों की आड़ में छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।
🟠मुखबिर की सूचना से खुला गांजा तस्करी का राज
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले के थाना और चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के दौरान 30 सितंबर 2026 को चंदौरा पुलिस को, मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम घाटपेण्डारी के मुख्य घाट में UP 13 T 5497 नंबर का ट्रक पलटा हुआ हैं।सूचना में यह भी बताया गया,कि ट्रक में लदा प्लास्टिक दाना इकट्ठा किया जा रहा हैं,जबकि कुछ सामान को ट्रक से दूर ले जाकर गड्ढे में रखा गया हैं,और ऊपर से प्लास्टिक तिरपाल डालकर छिपाया गया हैं। इस गतिविधि ने पुलिस का शक बढ़ाया। सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
🟠ट्रक के आसपास बिखरा था प्लास्टिक दाना
पुलिस टीम को घाट पर क्षतिग्रस्त ट्रक मिला। ट्रक के आसपास प्लास्टिक दाना की बोरियां बिखरी हुई थीं। हालांकि मौके पर ट्रक चालक या कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की।तलाशी के दौरान पुलिस को 9 बोरियों में कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिला। इसके अलावा मौके से 19 बड़ी बोरियों में प्लास्टिक दाना भी बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, ट्रक और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया।
🟠 बरामद सामग्री
🔸️238 किलो 290 ग्राम गांजा
🔸️गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये
🔸️टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक UP 13 T 5497
🔸️ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये
🔸️19 बड़ी बोरियों में प्लास्टिक दाना
🔸️गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया स्थान भी जांच के दायरे में
🟠ट्रक पलटने के बाद गड्ढे में छिपाया था गांजा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रक 29 सितंबर 2026 को घाटपेण्डारी घाट में पलट गया था। इसके बाद तस्करों ने ट्रक में मौजूद गांजे को सड़क किनारे एक गड्ढे में छिपा दिया और उसके ऊपर तिरपाल डाल दिया था।पुलिस के मुताबिक, तस्करी में शामिल लोग गांजे को ट्रक में लदे प्लास्टिक दाना के साथ छिपाकर ले जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक से सामान बिखरने के कारण गांजे को अलग निकालकर छिपाने की कोशिश की गई थी।
🟠उड़ीसा से लखनऊ जा रही थी नशे की खेप
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार ने बताया,कि ट्रक अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी उसके साथी के नाम पर पंजीकृत हैं,और वह पार्टनरशिप में उसकी देखरेख में चलता था।पुलिस के अनुसार, ट्रक में हाथरस, उत्तर प्रदेश के ड्राइवर के जरिए उड़ीसा से प्लास्टिक दाना के साथ गांजा लोड कराया गया था। इसके बाद गांजे की खेप को लखनऊ, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। रास्ते में ट्रक घाटपेण्डारी घाट पर पलट गया और इसके बाद गांजे को छिपा दिया गया।
🟠सुनील कुमार गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश
विवेचना के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुमार पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर, खैरी रोड, थाना देहली गेट, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश की तलाश शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि गांजे की खेप उड़ीसा में कहां से लोड की गई थी, इसके पीछे कौन लोग हैं,और इसे उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने वाले नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।
🟠नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर
बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद यह मामला केवल एक वाहन से नशीला पदार्थ मिलने तक सीमित नहीं माना जा रहा हैं। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना हैं।सूरजपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप को आगे पहुंचने से रोका गया हैं।
🟠कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
🔸️लक्ष्मण सिंह धुर्वे — थाना प्रभारी, चंदौरा
🔸️शैलेष सिंह — प्रधान आरक्षक
🔸️भगवत दयाल पैकरा — प्रधान आरक्षक
🔸️अभय तिवारी — आरक्षक
🔸️अवधेश कुशवाहा — आरक्षक
🔸️सूरज पाटिल — आरक्षक
🔸️विजय गुप्ता — आरक्षक
🔸️कमलेश यादव — आरक्षक
🔸️अमृतलाल जगत — आरक्षक
🔸️अशोक कुमार — आरक्षक
🔸️मनोज राजवाड़े — आरक्षक












