न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,7अक्टूबर2026
सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा क्षेत्र के ग्राम पलमा में घरेलू विवाद के बाद,एक महिला की हत्या का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार, बकरी की खाल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट की,जिसके बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया हैं।
🟠बकरी की खाल को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, ग्राम पलमा निवासी रजनी पैंकरा ने 6 अक्टूबर 2026 को चौकी चेन्द्रा में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रजनी का भतीजा रिंकू पैकरा उर्फ बउधा, अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ बकरी का मटन बेचने के बाद बस्ती की ओर गया था। दोनों दोपहर के समय वापस घर लौटे।घर पहुंचने के बाद रिंकू ने,अपनी पत्नी से बकरी की खाल के बारे में पूछा। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रामकुमारी द्वारा खाल के बारे में जानकारी नहीं देने पर रिंकू ने मारपीट करने के लिए डंडा उठा लिया।इसी दौरान रजनी ने रिंकू से डंडा छीन लिया और वहां से खेत की तरफ चली गई। कुछ समय बाद जब वह वापस घर लौटी तो वहां कई लोग मौजूद थे।
🟠घर के अंदर मृत हालत में मिली रामकुमारी
रजनी जब अन्य लोगों के साथ घर के अंदर गई तो रामकुमारी मृत हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।रजनी की रिपोर्ट के आधार पर चौकी चेन्द्रा पुलिस ने रिंकू पैकरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 219/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने और मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच करने पर भी जोर दिया गया।
🟠एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलने के बाद सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने,चौकी चेन्द्रा पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों को सूक्ष्मता से एकत्र करने और जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।निर्देश के बाद चौकी चेन्द्रा पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने रिंकू पैकरा उर्फ बउधा, पिता स्वर्गीय संतलाल पैकरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पलमा, चौकी चेन्द्रा को पकड़ लिया।
🟠पूछताछ में वारदात स्वीकार करने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने रामकुमारी की हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया।हथियार की बरामदगी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी हैं।
🟠घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप
पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत घरेलू स्तर पर हुए विवाद से हुई, लेकिन मामला गंभीर हिंसा और हत्या तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में भी मामले को लेकर चर्चा रही। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं,ताकि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।इस तरह के मामलों में पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, संबंधित लोगों से पूछताछ करने और आरोपी की निशानदेही पर सामग्री बरामद करने जैसी कार्रवाई जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं।
🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में चौकी प्रभारी चेन्द्रा केश्वर राम मरावी, प्रधान आरक्षक लालमन राजवाडे, शत्रुहन पोर्ते, राजकुमार, आरक्षक जगत पैकरा, कमलेश्वर सिंह, दीपक खलखो, गिरजा शंकर, घनश्याम सिंह और शैलेश राजवाडे की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












