CM विष्णुदेव साय का आज दुर्ग-रायपुर दौरा : ‘सेवा सेतु’ से रोजगार मेले और GenNext संवाद तक, जानिए पूरा कार्यक्रम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दुर्ग और रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका दिन कई महत्वपूर्ण आयोजनों के साथ व्यस्त रहेगा। दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से होगी, जहां से वे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला और शाम को ‘GenNext संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

🟠सुबह रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास,सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 11:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री यहां से 11:40 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रथम बटालियन भिलाई, जिला दुर्ग के हेलीपैड पहुंचने के बाद वे कार से रविशंकर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।

🟠दुर्ग में दोपहर तक ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे। यहां वे ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का निर्धारित समय दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक हैं।इसके बाद दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रविशंकर स्टेडियम से प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

🟠हेलीकॉप्टर से रायपुर वापसी, रोजगार मेले में होंगे शामिल

दोपहर 2:30 बजे रविशंकर स्टेडियम,दुर्ग से प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री करीब 2:35 बजे प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री का 3 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम हैं। इसके बाद वे कार से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।

🟠युवाओं के लिए रोजगार मेले में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में,  आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे।रोजगार विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा हैं। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हैं।

🟠शाम को GenNext संवाद में युवाओं से सीधी बातचीत

रोजगार मेले के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से सड्डू स्थित वाहे रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक वे ‘GenNext संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के युवाओं से संवाद करने का कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसके बाद शाम 6:15 बजे वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम हैं।🟠एक नजर में CM साय का पूरा कार्यक्रम

🔸️11:30 AM – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान

🔸️11:35 AM – पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर आगमन

🔸️11:40 AM – हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए प्रस्थान

🔸️12:00 Noon – प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड, जिला दुर्ग आगमन

🔸️12:10 PM–2:00 PM – रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम

🔸️2:00–2:30 PM – आरक्षित समय

🔸️2:30 PM – रविशंकर स्टेडियम से प्रस्थान

🔸️2:35 PM – प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड आगमन

🔸️2:40 PM – हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान

🔸️3:00 PM – पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर आगमन

🔸️3:15–4:15 PM – सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेला

🔸️4:25 PM – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन आगमन एवं आरक्षित

🔸️5:00 PM – मुख्यमंत्री निवास से वाहे रिसॉर्ट, सड्डू के लिए प्रस्थान

🔸️5:15–6:15 PM – ‘GenNext संवाद’ कार्यक्रम

🔸️6:15 PM – वाहे रिसॉर्ट से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान

🔸️6:30 PM – मुख्यमंत्री निवास आगमन एवं आरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें