तेलीबांधा चौक के नाम पर CM विष्णुदेव साय ने दूर किया भ्रम, बोले नाम नहीं बदलेगा,38 जगहों पर विकसित होंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर,पिछले दिनों से चल रही चर्चाओं पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि तेलीबांधा चौक का नाम बदला नहीं जा रहा हैं। चौक की मौजूदा पहचान और नाम यथावत रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया,कि चौक के मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाने की घोषणा की गई हैं। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया,कि ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकास का मतलब तेलीबांधा चौक का नाम बदलना नहीं हैं। इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

🟠नाम नहीं बदलेगा, मूल स्वरूप से भी नहीं होगी छेड़छाड़

तेलीबांधा चौक रायपुर की प्रमुख पहचान वाले स्थानों में शामिल हैं। ऐसे में इसके नाम परिवर्तन की चर्चा के बाद स्थिति को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही थीं। मुख्यमंत्री के बयान के बाद सरकार की ओर से इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की गई हैं।मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि न तो चौक का नाम बदला जा रहा हैं,और न ही उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से इस संबंध में किसी तरह का भ्रम नहीं रखने की बात कही।इस बीच रायपुर नगर निगम स्तर से सामने आई जानकारी के अनुसार ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के लिए प्रस्तावित स्थान रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन का ट्रैफिक आइलैंड बताया गया हैं। महापौर कार्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं हैं।

🟠प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेगा ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’

मुख्यमंत्री ने बताया,कि प्रदेश में कुल 38 स्थानों को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही हैं। यह पहल ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ी गतिविधियों के क्रम में हैं।मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा हैं।इसी अभियान के तहत प्रदेश में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

🟠दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम, जारी होगी महतारी वंदन की 32वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दी हैं।महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। 32वीं किस्त का भुगतान भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

🟠दुर्ग जिले को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा,कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के अवसर पर दुर्ग जिले को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। इन कार्यों के जरिए जिले में नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं।

🟠तेलीबांधा चौक को लेकर क्या हैं,स्थिति

🔸️तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा हैं।

🔸️चौक का मौजूदा नाम यथावत रहेगा।

🔸️मुख्यमंत्री के अनुसार मूल स्वरूप से भी छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

🔸️प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाएंगे।

🔸️तेलीबांधा चौक भी इस पहल में शामिल हैं।

रायपुर नगर निगम की जानकारी के अनुसार प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के पास ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड से संबंधित हैं।दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें