न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026
सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं,जिसमें भीड़ दोनों महिलाओं को घेरकर उनके साथ मारपीट और पूछताछ करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा हैं,कि महिलाओं पर मोबाइल और हजारों रुपये चोरी करने का शक जताया गया था, जिसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
🟠चोरी के शक में घेरा, फिर लात-घूंसों से पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों को दोनों महिलाओं पर चोरी का संदेह हुआ। इसके बाद महिलाओं को रोककर पूछताछ शुरू की गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला विवाद में बदल गया।वायरल वीडियो में दोनों महिलाओं को भीड़ के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता हैं। वीडियो में कुछ लोग उनसे कथित चोरी को लेकर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान महिलाओं के साथ लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का दृश्य भी सामने आया हैं।
🟠VIDEO में कैद हुई पूरी घटना
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया हैं। वीडियो में भीड़ के बीच दोनों महिलाओं से पूछताछ और मारपीट होती दिखाई दे रही हैं।हालांकि, महिलाओं पर लगाए गए मोबाइल और रुपये चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हैं,कि कथित चोरी के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई गई हैं,या नहीं।
🟠बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
साप्ताहिक बाजार में भीड़ के बीच महिलाओं के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद,बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में चोरी या किसी अन्य विवाद की स्थिति में पुलिस की तत्काल मौजूदगी और निगरानी जरूरी मानी जाती हैं।किसी व्यक्ति पर चोरी का संदेह होने की स्थिति में पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई कराना उचित प्रक्रिया हैं। केवल शक के आधार पर किसी को भीड़ द्वारा पीटना कानून अपने हाथ में लेने जैसा हैं।
🟠पुलिस की कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना चर्चा में हैं। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।अब सवाल यह हैं,कि साप्ताहिक बाजार में महिलाओं के साथ मारपीट करने वाली भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कैसे होगी और पुलिस इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करेगी? साथ ही, महिलाओं पर लगाए गए चोरी के आरोप भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।












