राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पोषण पहल की गूंज, ‘वजन त्यौहार’ और बाल गृहों के हेल्थ प्लान को मिली सराहना

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर202

बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली हैं। नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ की पहल ‘वजन त्यौहार’ और बाल गृहों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं साप्ताहिक आहार प्लान की सराहना की गई।सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ओर से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में देशभर के महिला एवं बाल विकास मंत्री और विभागीय सचिव शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य राज्यों के अनुभव साझा करना और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करना हैं।🟠राष्ट्रीय मंच पर ‘वजन त्यौहार’ की चर्चा

सम्मेलन के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के ‘वजन त्यौहार’ की विशेष रूप से सराहना की गई। इस पहल के माध्यम से बच्चों के वजन और पोषण की स्थिति को लेकर परिवारों और समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा हैं।बच्चों की नियमित वृद्धि पर नजर रखने और पोषण संबंधी स्थिति की पहचान में सामुदायिक भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया हैं। ‘वजन त्यौहार’ के जरिए बच्चों के पोषण स्तर पर ध्यान देने के साथ परिवारों को भी बच्चों के स्वास्थ्य और नियमित निगरानी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाता हैं।इस पहल की खास बात यह हैं,कि बच्चों के पोषण से जुड़े विषय को केवल विभागीय गतिविधि तक सीमित न रखते हुए परिवार और समुदाय की भागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया हैं।

🟠बाल गृहों के स्वास्थ्य और आहार प्लान को भी मिली सराहना

राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के लिए तैयार स्वास्थ्य प्लान और साप्ताहिक आहार चार्ट को भी सराहा गया।बच्चों की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, तैयार की गई इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य बाल गृहों में रहने वाले बच्चों की देखभाल को अधिक व्यवस्थित बनाना हैं। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की निगरानी के साथ संतुलित एवं नियोजित आहार की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया हैं।बाल संरक्षण से जुड़े संस्थानों में बच्चों की जरूरतों के अनुसार स्वास्थ्य और पोषण की नियमित व्यवस्था को महत्वपूर्ण माना जाता हैं। छत्तीसगढ़ की इस पहल को राष्ट्रीय मंच पर साझा किए जाने से राज्य में अपनाए जा रहे ऐसे प्रयासों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

🟠आंगनबाड़ी से लेकर महिला सुरक्षा तक चार प्रमुख विषयों पर मंथन

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-चिंतन शिविर में, आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार, मिशन वात्सल्य, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही हैं।सम्मेलन का उद्देश्य राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और अच्छे अनुभवों को साझा करना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार करना हैं। अलग-अलग राज्यों के अनुभवों से योजनाओं के बेहतर संचालन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की जा रही हैं।

🟠केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

सम्मेलन में भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, भारत सरकार के सचिव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सहभागिता के दौरान छत्तीसगढ़ की पोषण और बाल संरक्षण से जुड़ी पहलों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। इससे राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्राथमिकताओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभवों को अन्य राज्यों के सामने साझा करने का अवसर मिला।

🟠9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

दो दिवसीय सम्मेलन के आगामी सत्रों में महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा जारी रहेगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम हैं।राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में राज्यों की योजनाओं, अनुभवों और नवाचारों पर होने वाली चर्चा से महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में आगे की कार्ययोजना और बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें