PM जनमन योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी : घटगांव में 3 परिवारों ने नए पक्के घर में किया गृह प्रवेश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के पक्के घर का सपना,प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना के माध्यम से, साकार हो रहा हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घटगांव में तीन पहाड़ी कोरवा परिवारों को नए पक्के आवासों की सौगात मिली। सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने फीता काटकर तीनों परिवारों का गृह प्रवेश कराया और उन्हें नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।नए घर में प्रवेश करने वाले परिवारों में शिवधर पहाड़ी कोरवा, दिलसाय पहाड़ी कोरवा और लल्लू पहाड़ी कोरवा के परिवार शामिल हैं। लंबे समय से सुरक्षित और पक्के आवास की जरूरत महसूस कर रहे इन परिवारों के लिए नया घर जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया हैं।

🟠पीएम जनमन योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

पीएम जनमन योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) तक,बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना हैं। पक्के आवास की सुविधा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।घटगांव में तीन पहाड़ी कोरवा परिवारों को आवास मिलने से उन्हें सुरक्षित रहने की जगह उपलब्ध हुई हैं। पक्का घर परिवारों को मौसम की कठिन परिस्थितियों से बचाव और अधिक स्थिर जीवन की दिशा में मदद कर सकता हैं।ग्रामीण और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में आवास जैसी बुनियादी सुविधा का महत्व और बढ़ जाता हैं। ऐसे में योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचना उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता हैं।🟠विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने परिवारों से किया आत्मीय संवाद

 

गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने पहाड़ी कोरवा परिवारों और माताओं-बहनों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने परिवारों के सुख-दुख और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।विधायक ने परिवारों से शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,कि पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी हैं,ताकि उन्हें आवास के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मिल सकें।कार्यक्रम में नए घर में प्रवेश करने वाले परिवारों की खुशी देखने को मिली। पक्के आवास मिलने पर परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

🟠विशेष पिछड़ी जनजातियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर जोर

पहाड़ी कोरवा छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों में शामिल हैं। ऐसे समुदायों तक आवास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पहुंचाना समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता हैं।पीएम जनमन जैसी पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना हैं। योजनाओं का प्रभाव तभी स्थायी बनता है, जब आवास के साथ स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो।घटगांव में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सामने लाता हैं। तीन परिवारों को पक्के आवास मिलने से उनके जीवन में नई शुरुआत हुई हैं।🟠कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

गृह प्रवेश कार्यक्रम में जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परिवारों को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दी गईं।घटगांव में तीन पहाड़ी कोरवा परिवारों का गृह प्रवेश पीएम जनमन योजना के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की पहल का उदाहरण हैं। अब इन परिवारों को नए घर के साथ सुरक्षित और बेहतर जीवन की उम्मीद मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें