अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में,प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम, पंचायत आरा के धवई बांध में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने किया। नए भवन के शुरू होने से गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
🟠₹11.69 लाख की लागत से हुआ भवन निर्माण
धवई बांध में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत,वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत राशि से कराया गया हैं। भवन निर्माण पर कुल 11.69 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ग्राम पंचायत आरा को निर्माण एजेंसी बनाया गया था। पंचायत ने 15 नवंबर 2025 को निर्माण कार्य शुरू किया और 19 सितंबर 2026 को इसे पूरा कर लिया।नए भवन के लोकार्पण से गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध हुई हैं। इससे स्थानीय बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने, वाली सेवाएं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
🟠दीवारों पर अक्षर, अंक और आकर्षक चित्रों से सजेगा बचपन
‘हमर आंगनबाड़ी, सुघर आंगनबाड़ी’ के संदेश को ध्यान में रखते हुए भवन को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। इसकी दीवारों पर अक्षर, अंक और आकर्षक चित्र उकेरे गए हैं, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित हों। रंगीन और सीखने में सहायक चित्रों से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा की गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में नए भवन से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सेवाएं संचालित करने के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा।
🟠बच्चों और माताओं को मिलेंगी जरूरी सेवाएं
नवनिर्मित भवन में गांव के छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। वहीं गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को पोषण आहार, टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का लाभ सुरक्षित भवन में मिल सकेगा।प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना हैं। धवई बांध में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
🟠ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार पर जोर
ग्रामीण और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूती देने में सहायक हो सकता हैं। नए केंद्र से स्थानीय परिवारों को गांव में ही जरूरी सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी।लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। भवन शुरू होने से धवई बांध के बच्चों और माताओं को बेहतर वातावरण में आंगनबाड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई सुविधा मिली हैं।












