अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
लोकतंत्र में भागीदारी की शुरुआत मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से होती हैं। यदि आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी हैं,और अब तक आपका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं,तो आपके पास पंजीयन कराने का अवसर हैं। बलरामपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत जिले के सभी 772 मतदान केंद्रों पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के नागरिकों और युवाओं से अपील की हैं,कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने कहा,कि मतदाता बनना केवल पहचान पत्र प्राप्त करने तक सीमित नहीं हैं,बल्कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
🟠18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए जरूरी सूचना
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं,इस अभियान के दौरान पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे नागरिकों को अपने नाम की स्थिति जांचकर आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करनी चाहिए।इसके अलावा,जिन लोगों का नाम अनुपस्थिति के कारण मतदाता सूची से हट गया हैं,वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम दोबारा जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर ने युवाओं, नवविवाहित महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों से विशेष रूप से आगे आकर पंजीयन कराने की अपील की हैं।
🟠BLO के पास जमा करें फॉर्म-6, घर बैठे भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में पहली बार नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। जिन नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना सुविधाजनक हैं,वे भारत निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल ecinet.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करते समय सभी जरूरी विवरण सावधानीपूर्वक भरना चाहिए। ऑनलाइन माध्यमों पर निर्वाचन से संबंधित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से नागरिक पंजीयन की प्रक्रिया समझ सकते हैं।
🟠जिले के सभी 772 मतदान केंद्रों पर सक्रिय हैं बीएलओ
बलरामपुर जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी 772 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने और मतदाता सूची में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
🟠अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते जांचें अपना नाम
विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़ा हैं, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करें। जिन लोगों को अपने नाम की स्थिति को लेकर कोई संदेह हैं,वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से पात्र नागरिकों को चुनाव में मतदान करने का अवसर मिलता हैं। इसलिए समय पर पंजीयन कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम हैं।












