अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रामानुजगंज में पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला तथा बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ना था। इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों को समझने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी पहचानने का अवसर मिलता हैं।
🟠पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में, विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला जैसी गतिविधियां बच्चों को अपने विचारों और भावनाओं को रचनात्मक ढंग से व्यक्त करने का अवसर देती हैं। पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में भी सहायक होती हैं।
🟠पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
🔸️आराध्या गुप्ता — कक्षा 6
🔸️आरज़ू प्रवीण — कक्षा 11, जीव विज्ञान
🔸️वंशिका अग्रवाल — कक्षा 5
🟠क्विज प्रतियोगिता में तीन समूहों से हुआ चयन
क्विज प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की कक्षाओं के अनुसार तीन समूहों में विभाजित किया गया। इसका उद्देश्य अलग-अलग कक्षा स्तर के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करना और उनके ज्ञान तथा समझ को प्रोत्साहित करना था।
🟠कक्षा 6 से 8 तक चयनित विद्यार्थी:
🔸️वैशाली पांडेय — कक्षा 6
🔸️अमूल्य राज तिवारी — कक्षा 8
🔸️इति दुबे — कक्षा 8
🟠कक्षा 9 से 10 तक चयनित विद्यार्थी:
🔸️राहुल दास — कक्षा 10
🔸️आराध्या गुप्ता — कक्षा 9
🔸️सुहाना फर्जीन — कक्षा 10
🟠कक्षा 11 से 12 तक चयनित विद्यार्थी:
🔸️रागिनी राज — कक्षा 11
🔸️अनिकेत कुमार गुप्ता — कक्षा 11
🔸️प्रिंस कुमार गुप्ता — कक्षा 11
क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण, वन और जैव विविधता से संबंधित विषयों पर अपनी जानकारी प्रदर्शित करने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने और विषयों को रोचक तरीके से समझने में मददगार होते हैं।
🟠पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करना जरूरी
विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सहभागिता और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा,कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वन एवं पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता हैं,और विद्यार्थियों को जागरूक तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के महत्व को समझने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
🟠रचनात्मक गतिविधियों से मिलेगा सीखने का अवसर
विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सोचने और सीखने का अवसर प्रदान किया।विद्यालयों में इस तरह की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता हैं।












