जनगणना 2027 की तैयारी तेज,बलरामपुर में 12 अक्टूबर से शुरू होगा प्रशिक्षण, जानिए किस क्षेत्र के अधिकारियों को कब बुलाया गया

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026

देशभर में जनगणना-2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए,बलरामपुर जिले में जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय,छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक जिला पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित होगा।जनगणना के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में किया जाना हैं। इस कार्य को व्यवस्थित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अनुविभागीय जनगणना अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और जनगणना लिपिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

🟠दो चरणों में होगा प्रशिक्षण

जिला स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तय तिथियों पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।

🟠पहला चरण: 12 और 13 अक्टूबर 2026

पहले चरण में सामरी, कुसमी, चांदो, शंकरगढ़ और राजपुर क्षेत्र के समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और जनगणना लिपिक शामिल होंगे।

🟠दूसरा चरण: 14 और 15 अक्टूबर 2026

दूसरे चरण में डौरा-कोचली, बलरामपुर, चलगली, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, रामचन्द्रपुर और रघुनाथनगर चार्ज के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।दोनों चरणों का आयोजन जिला पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में किया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जाएगा।

🟠जनवरी-फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनवरी-फरवरी 2027 के दौरान जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य प्रस्तावित हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से प्रशिक्षित किया जा रहा हैं,ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना का कार्य संचालित किया जा सके।जनगणना देश की जनसंख्या और उससे संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया हैं। इससे प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक योजना बनाने,सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरतों का आकलन करने और विकास संबंधी नीतियों के निर्धारण में उपयोगी होते हैं।

🟠मास्टर ट्रेनर्स देंगे अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसंख्या गणना के कार्य के लिए तैयार करेंगे। इसमें अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी,तकनीकी सहायक और जनगणना लिपिक भाग लेंगे।प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के मैदानी कार्य से पहले संबंधित अमले को आवश्यक जानकारी देना और जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कार्य संचालन की तैयारी करना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें