अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अक्टूबर2026
रामानुजगंज के स्थानीय खेल मैदान में आयोजित भव्य शिव गुरु महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में शिव शिष्य इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हुए। भजन, शिव चर्चा और गुरु भाव के संदेशों के बीच पूरा आयोजन स्थल शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।महोत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचीं बरखा दीदी ने शिव चर्चा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव को गुरु मानने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
🟠भजन और शिव चर्चा से गूंजा आयोजन स्थल
शिव गुरु महोत्सव के दौरान खेल मैदान में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दूर-दराज से पहुंचे शिव शिष्यों में कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। भजनों और आध्यात्मिक चर्चा के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक समागम ही नहीं, बल्कि अपनी आस्था और गुरु भाव को साझा करने का अवसर भी बना। अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने एक साथ कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
🔸️बाइट 01: श्रद्धालु भक्त
🟠बरखा दीदी की शिव चर्चा ने दिया आध्यात्मिक संदेश
महोत्सव की मुख्य वक्ता बरखा दीदी ने शिव चर्चा के दौरान भगवान शिव के गुरु स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को शिव को जगतगुरु मानकर जीवन में गुरु भाव, सेवा, प्रेम और सद्भाव अपनाने के लिए प्रेरित किया।उनकी चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया,कि आध्यात्मिक विचारों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता हैं। बड़ी संख्या में मौजूद शिव शिष्यों ने उनकी बातों को सुना और कार्यक्रम में सहभागिता की।
🟠बाइट 02: श्रद्धालु भक्त
🟠दूसरे राज्यों से पहुंचे शिव शिष्यों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक
शिव गुरु महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। विभिन्न राज्यों से शिव शिष्यों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अंतर्राज्यीय स्वरूप दिया। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए,शिव गुरु महोत्सव को आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का अवसर बताया।कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम की सहभागिता और बरखा दीदी की शिव चर्चा भी प्रमुख आकर्षण रहे। श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।
🔸️बाइट 03: श्रद्धालु भक्त
🟠महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
दिनभर चले इस आध्यात्मिक समागम में भजन और शिव चर्चा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।रामानुजगंज में आयोजित शिव गुरु महोत्सव ने श्रद्धालुओं को एक मंच पर जोड़ते हुए शिव भक्ति, गुरु भाव और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता और उत्साह पूरे कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।












