छत्तीसगढ़ के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा ₹51.09 करोड़ का बोनस, विष्णुदेव साय सरकार ने बढ़ाया बोनस का आधार

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने, पेराई सत्र 2025–26 के लिए गन्ना बोनस की गणना का आधार ₹355 से बढ़ाकर ₹425 प्रति क्विंटल कर दिया हैं। इस फैसले से प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना बेचने वाले 31,022 किसानों को लगभग ₹51.09 करोड़ का बोनस मिलेगा।राज्य सरकार के इस निर्णय से गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सरकार का कहना हैं,कि बोनस में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलेगा और खेती की लागत पूरी करने में मदद मिलेगी।

🟠गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ा

राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को मिलने वाले बोनस की गणना के लिए निर्धारित आधार राशि में बढ़ोतरी की हैं। पहले यह आधार ₹355 प्रति क्विंटल था,जिसे बढ़ाकर अब ₹425 प्रति क्विंटल कर दिया गया हैं।पेराई सत्र 2025–26 के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य यानी एफआरपी ₹329.05 प्रति क्विंटल को आधार मानते हुए, नई व्यवस्था में ₹425 में से एफआरपी घटाने पर किसानों को ₹95.95 प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा।इस बदलाव का सीधा लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ने की आपूर्ति की हैं। बोनस की बढ़ी हुई राशि से किसानों को खेती से जुड़े खर्चों और आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद हैं।

🟠मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केदार कश्यप ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बोनस राशि में बढ़ोतरी के निर्णय पर गन्ना किसानों को बधाई दी हैं।सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए,उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।मंत्री के अनुसार, बोनस की बढ़ी हुई राशि से किसानों को कृषि लागत वहन करने और अगली फसल की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह निर्णय प्रदेश में गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहित करने और सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को आर्थिक संबल देने में सहायक होगा।

🟠चार सहकारी शक्कर कारखानों के किसानों को कितना मिलेगा बोनस

राज्य सरकार के निर्णय के तहत प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को कुल लगभग ₹51.09 करोड़ की बोनस राशि मिलेगी। कारखानावार लाभार्थियों और प्रस्तावित बोनस का विवरण हैं।

🟠किसानों की आय और गन्ना उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन

गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ने से सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना बेचने वाले किसानों को, अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों में बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और अन्य जरूरतों पर होने वाले खर्च को देखते हुए,बोनस की राशि किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।इसके अलावा, किसानों को बेहतर आर्थिक प्रतिफल मिलने से गन्ना उत्पादन के प्रति प्रोत्साहन बढ़ने की संभावना हैं। सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को मिलने वाला यह लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी योगदान कर सकता हैं।राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 31,022 गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलने का अनुमान हैं। हालांकि, किसानों के खातों में राशि पहुंचने की तारीख और भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में जारी सूचना में अलग से कोई विवरण नहीं दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें