रायपुर में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक सुविधा की तैयारी,छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का बड़ा मेडिकल हब

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ को मध्य भारत के प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में,स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हैं,ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम हो सके।मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर में ओमेगा मेडिसिन अस्पताल की नई स्वास्थ्य सेवा पहल और प्रस्तावित कैंसर उपचार केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और ओमेगा ग्रुप की टीम को बधाई देते हुए कहा, कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा।मुख्यमंत्री के अनुसार,प्रस्तावित कैंसर उपचार केंद्र से छत्तीसगढ़ के मरीजों को अपने ही प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा तकनीक का लाभ मिल सकेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने से जुड़ी आर्थिक और व्यावहारिक परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।🟠कैंसर के इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता घटाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का असर केवल मरीज पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता हैं। इलाज के लिए दूसरे राज्य जाने पर परिवार को अतिरिक्त खर्च, रहने की व्यवस्था और आवागमन जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं।उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार का प्रयास हैं,कि गंभीर बीमारियों के उपचार की उच्चस्तरीय सुविधाएं छत्तीसगढ़ में ही विकसित हों। ओमेगा मेडिसिन अस्पताल का प्रस्तावित ऑन्कोलॉजी सेंटर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता हैं।आधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों के मरीजों को भी लाभ मिलने की संभावना हैं। हालांकि, केंद्र में उपलब्ध होने वाली विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं और उनके शुरू होने की तारीख से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यक्रम में जारी नहीं की गई।

🟠गांव से वनांचल तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को केवल रायपुर जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखना चाहती। ग्रामीण क्षेत्रों, दूरस्थ वनांचलों और जनजातीय इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना भी सरकार की प्राथमिकता हैं।उन्होंने बताया,कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों,जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा हैं। जिला अस्पतालों में आईसीयू, डायलिसिस यूनिट, आधुनिक पैथोलॉजी और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकार का उद्देश्य हैं,कि सामान्य जांच और उपचार के लिए मरीजों को अनावश्यक रूप से बड़े शहरों की यात्रा न करनी पड़े। स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता का अंतर कम करने में मदद मिल सकती हैं।मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ सहित सुदूर जनजातीय क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा,कि इन इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविरों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक दवाइयों तथा जांच सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान दिया जा रहा हैं।

🟠आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिल रही मदद

मुख्यमंत्री ने कहा,कि गंभीर बीमारी के उपचार में आर्थिक परेशानी किसी परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराना जरूरी हैं।उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा,कि इसके माध्यम से पात्र परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के तहत उपचार की सुविधा मिलती हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बन रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प हैं,कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुके। स्वास्थ्य योजनाओं और चिकित्सा अधोसंरचना के विस्तार के माध्यम से लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।

🟠नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित होगी मेडिसिटी और फार्मा पार्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया,कि नवा रायपुर में लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक मेडिसिटी और फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं, दवा उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनुसंधान को प्रोत्साहित करना हैं।प्रस्तावित परियोजना से सुपर स्पेशलिटी और मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ फार्मास्युटिकल उद्योग तथा आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों के लिए भी संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।मुख्यमंत्री के अनुसार, इस परियोजना से चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद हैं। इसके साथ ही रायपुर और नवा रायपुर को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिल सकती हैं।मेडिसिटी और फार्मा पार्क का विकास चिकित्सा क्षेत्र में निवेश, अनुसंधान और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। हालांकि, परियोजना के विभिन्न चरणों, निवेश और निर्माण की समय-सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से सामने आना बाकी हैं।

🟠निजी निवेश से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा,कि ओमेगा ग्रुप द्वारा रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार चिकित्सा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को दर्शाता हैं। सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ निजी क्षेत्र के सहयोग से,भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना चाहती हैं।नए अस्पतालों और सुपर स्पेशलिटी केंद्रों की स्थापना से मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के अधिक विकल्प मिल सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों, नर्सों, तकनीशियनों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध प्रदेश की नींव हैं। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता हैं।

🟠अरुण साव और श्याम बिहारी जायसवाल ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा हैं। स्वास्थ्य अधोसंरचना और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,कि राज्य सरकार गांवों से लेकर शहरों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कैंसर उपचार केंद्र की पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन और उसकी टीम को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, मेडिसिन हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुशील शर्मा, ओमेगा ग्रुप के सीईओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें