अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत रामानुजनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त शराब और मोटरसाइकिल की कुल कीमत लगभग 39,050 रुपये बताई गई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी अभियान के दौरान रामानुजनगर पुलिस को गिरवानी चौक के पास वाहन चेकिंग के समय सफलता मिली।
🟠वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर थाना पुलिस की टीम मय स्टाफ गिरवानी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30B 7099 को जांच के लिए रोका गया।मोटरसाइकिल पर चालक के पीछे एक अन्य व्यक्ति बैठा था। पुलिस की नजर उनके बीच रखी सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली पर पड़ी। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान बताई। इसके बाद पुलिस ने थैली की जांच की, जिसमें अंग्रेजी शराब के पाव रखे मिले।
🟠9 लीटर अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 45 पाव बरामद किए गए। प्रत्येक पाव में 200 एमएल शराब थी। इस तरह कुल 9 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत 4,050 रुपये बताई गई हैं।इसके अलावा शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई,जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये आंकी गई हैं। इस प्रकार शराब और वाहन सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 39,050 रुपये बताई गई हैं।
🟠आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 118/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी हैं।
🟠गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हैं
🔸️कतवारी राम कोरवा, निवासी ग्राम पण्डरी, थाना रामानुजनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
🔸️राजकुमार कोरवा, निवासी ग्राम खुन्सी, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर।
🟠अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं,और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही हैं।इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री से जुड़े मामलों में सतर्कता बनाए रखने की बात कही हैं। पुलिस की अपील हैं,कि यदि किसी व्यक्ति को अवैध शराब की बिक्री या तस्करी से संबंधित जानकारी मिलती है, तो वह संबंधित पुलिस थाने को सूचित करे।












