Nexis News

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन – राज्योत्सव पर होगा लोकार्पण

संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष का जश्न इस बार और भी खास होगा। राज्य को मिलने जा रहा हैं,एक ऐसा भव्य और अत्याधुनिक विधानसभा भवन, जो सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का अद्वितीय संगम होगा। नवा रायपुर में निर्माणाधीन यह भवन अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका हैं,और निर्धारित समयानुसार 1 नवंबर 2025 को राज्योत्सव के अवसर पर जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए, कि सितंबर 2025 तक सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समाप्त किए जाएँ।🟠मुख्यमंत्री का संदेश:

🔸️मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा –

रजत जयंती वर्ष हमारे राज्य के गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर हम छत्तीसगढ़ को एक ऐसा विधानसभा भवन देने जा रहे हैं, जो आने वाले दशकों तक हमारी पहचान बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्योत्सव के लिए आमंत्रित किया गया हैं, और उनके करकमलों से इसका लोकार्पण किया जाएगा।

🟠विधानसभा अध्यक्ष का अवलोकन:

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भवन का सदन, मुख्यमंत्री कक्ष, विधानसभा अध्यक्ष कक्ष और पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए, कहा –

निर्माण की गति और गुणवत्ता संतोषजनक है। तय समय पर यह भवन छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित होगा।🟠भवन की प्रमुख विशेषताएँ:

🔸️क्षेत्रफल: 52 एकड़

🔸️डिज़ाइन: पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का संगम

🔸️विंग-ए: विधानसभा सचिवालय

🔸️विंग-बी: सदन, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय, सेंट्रल हॉल

🔸️विंग-सी: उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यालय

🔸️सदन क्षमता: 200 विधायक

🔸️दर्शक दीर्घा: 500 दर्शकों के लिए अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

🔸️पार्किंग: 700 वाहनों की सुविधा

🔸️विशेष आकर्षण: दो सुंदर सरोवर (प्रत्येक 1.5 एकड़ क्षेत्र)

🔸️टेक्नोलॉजी: उन्नत ऑडियो-वीडियो सिस्टम, उच्च सुरक्षा मानक, पर्यावरण-अनुकूल निर्माण।

🟠सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व :

🔸️उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा –

यह भवन सिर्फ एक सरकारी ढांचा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक भव्यता, परंपरा और प्रगतिशील सोच का प्रतीक होगा।

भवन का डिज़ाइन पारंपरिक कलात्मकता, स्थानीय स्थापत्य शैली और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का बेहतरीन मेल है, जो इसे देश के सबसे खास विधानसभाओं में शामिल करेगा।

🟠राज्य की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ:

निर्माण पूर्ण होने के बाद, यह भवन न केवल विधायी कार्यों के लिए आधुनिकतम ढांचा प्रदान करेगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर, नई पहचान दिलाएगा। इसकी अनूठी वास्तुकला और सुविधाएँ इसे देश में एक मिसाल बनाएँगी।

🟠निरीक्षण में शामिल प्रमुख लोग:

🔸️भाजपा नेता – अजय जामवाल,पवन साय

🔸️मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव : सुबोध कुमार सिंह

🔸️लोक निर्माण विभाग के सचिव : डॉ. कमलप्रीत सिंह

🔸️प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!